
Ind Vs Sa LIVE: साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया कार्तिक का तूफान, 27 बॉल में 55 रन ठोक बचाई टीम इंडिया की लाज
AajTak
राजकोट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का चौथा टी-20 मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया और दिनेश कार्तिक ने धमाकेदार फिफ्टी जड़ दी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस सीरीज़ में अभी 1-2 से पीछे है, ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में ये उम्मीद है कि यहां पर सीरीज़ बराबरी की जाएगी.
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 का स्कोर बनाया है. भारत की तरफ से दिनेश कार्तिक हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने सिर्फ 27 बॉल में 55 रन बनाए और आखिरी में तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया की लाज बचा दी.
टीम इंडिया की इस मैच में खराब शुरुआत हुई, जब ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी पवेलियन लौट गए. उनके बाद श्रेयस अय्यर भी 4 ही रन बना पाए. ईशान किशन 27 रन बना पाए लेकिन उन्होंने इसके लिए 26 बॉल खेलीं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












