
IND vs SA 2nd Test Scorecard: 'मियां भाई' मोहम्मद सिराज ने केपटाउन में बरपाया कहर... साउथ अफ्रीका को सबसे शर्मनाक स्कोर पर समेटा
AajTak
केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभाल रहे डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मगर मियां भाई के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उनका यह फैसला तुरंत ही गलत साबित कर दिया. सिराज ने एक के बाद एक विकेट लेना शुरू किया तो अफ्रीकी टीम जरा भी नहीं संभल सकी.
IND vs SA 2nd Test Scorecard: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच बुधवार (3 जनवरी) से केपटाउन में जारी है. इस मैच में अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभाल रहे डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
मगर मियां भाई के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उनका यह फैसला तुरंत ही गलत साबित कर दिया. सिराज ने एक के बाद एक विकेट लेना शुरू किया तो अफ्रीकी टीम जरा भी नहीं संभल सकी. सिराज की तूफानी गेंदबाजी के आगे अफ्रीकी टीम पहली पारी में 55 रनों पर सिमट गई.
सिराज ने 15 रन देकर झटके 6 विकेट
सिराज ने मैच में 9 ओवरों में 15 रन देकर 6 विकेट झटके. उन्होंने एडेन मार्करम, डीन एल्गर, टोनी डी जोरजी, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियने और मार्को जानसेन को अपना शिकार बनाया. अफ्रीका ने 15 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. फिर 34 के स्कोर पर 5वां विकेट गिरा था.
इसके बाद अफ्रीका की पूरी पारी 55 रनों पर ढेर हो गई. मैच में मोहम्मद सिराज का कहर ऐसा था कि अफ्रीकी टीम के लिए वेरियने ने 15 और बेडिंघम ने 12 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.
भारत के खिलाफ अफ्रीकी टीम का शर्मनाक स्कोर

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








