
IND vs SA: कोहली एंड टीम ने जमकर किया डांस, शमी-पंत के लिए केक काटा, कप्तान बोले- हमारे पास गोल्डन मौका
AajTak
सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद विराट कोहली और टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया. स्टाफ के साथ डांस भी किया. ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी की सफलता का केक काटकर जश्न भी मनाया.
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को उसी के गढ़ यानी सेंचुरियन में पहली बार हराकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया इस मैदान पर पहली बार जीती है. इसी के साथ 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब टीम इंडिया के पास साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है. यह बात हम नहीं, बल्कि कप्तान विराट कोहली भी कह रहे हैं.
इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ी डांस करते हुए जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं. वीडियो में चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल भी डांस करते दिख रहे हैं. Scenes from Centurion 👌https://t.co/Z3MPyesSeZ goes behind the scenes post #TeamIndia's historic win at SuperSport Park 🏟️🙌 Full video coming up soon 📽️ - Stay tuned ⏳#SAvIND pic.twitter.com/oKyGhm0MxF
इस वीडियो में कोहली ने कहा कि सेंचुरियन में टेस्ट जीतना आसान नहीं था, लेकिन अब हमारे पास सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त है. इससे विपक्षी टीम पर बड़ा दवाब होगा. ऐसे में दूसरा टेस्ट जीतकर साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का गोल्डन मौका भी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









