
IND vs PAK Series: 'जो खून बह रहा वो...', भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर अहम बयान दिया है. जयशंकर ने एक तरह से यह बता दिया कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद का खात्मा करे तभी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन संभव है. भारत और
एशिया कप 2023 को लेकर बवाल मचा हुआ है. अबकी बार एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना निर्धारित हैं लेकिन भारतीय टीम शायद ही पाकिस्तान का दौरा करे. कुछ महीने पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ शब्दों में बता दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करने जा रही है. जय शाह के बयान से पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा भड़क गए थे और उन्होंने भारत में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी दी थी.
इसी बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज और एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. जयशंकर ने कहा कि हमारी सोच क्या है वो सबको पता है. विदेश मंत्री ने एक तरह से यह बता दिया कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद का खात्मा करे तभी दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज का आयोजन संभव है.
जयशंकर ने एजेंडा आजतक में कहा, 'सरकार तो सोचती रहती है क्योंकि टूर्नामेंट तो आते रहते हैं. अभी तो आपको पता ही है कि हमारी सोच क्या है. देखते हैं आगे क्या होता है. हमें कभी ये मानना नहीं चाहिए कि आतंकवाद किसी भी देश का हक है. जबतक इसे हम इसे खत्म नहीं करेंगे तबतक ये चलता जाएगा. उनपर दुनिया का दबाव होना चाहिए, यह तभी होगा जब आतंकवाद से शिकार देश आवाज उठाएंगे. हमें इसे लेकर एक तरह का लीडरशिप लेना चाहिए क्योंकि खून जो बह रहा है वो हमारा खून है.
भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज के आयोजन को लेकर सरकार ने क्या सोचा है? सुनिए इस सवाल पर विदेश मंत्री @DrSJaishankar का जवाब#AgendaAajTak22 @SwetaSinghAT #ForeignPolicy pic.twitter.com/WfnPgJnQPe
अनुराग ठाकुर भी दे चुके अहम बयान
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी भारत-पाकिस्तान सीरीज और एशिया कप को लेकर बयान दे चुके हैं. अनुराग ठाकुर ने कुछ महीने पहले कहा था, 'भारतीय टीम के एशिया कप को लेकर पातकिस्तान जाने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय करेगा. आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ भारत का मैच होता आया है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज को लेकर हमारा रुख पहले की तरह है. आतंकवाद के साये में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









