
Ind Vs Nz, Rohit Sharma: ‘क्या जबरदस्त कप्तानी की है...’, सीरीज जीत के बाद रोहित का फैन हुआ PAK क्रिकेटर
AajTak
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया है. कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की है.
Ind Vs Nz, Rohit Sharma: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा के टी-20 फॉर्मेट में फुल टाइम कप्तान बनने के बाद ये पहली सीरीज थी, ऐसे में उनकी शुरुआत जीत के साथ हुई है. रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी की तारीफ अब सरहद पार से हुई है. पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने रोहित की जमकर तारीफ की है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर कामरान अकमल ने कहा, ‘भारत ने जबरदस्त कमबैक किया है, न्यूजीलैंड एक बेस्ट टीम थी. क्या जबरदस्त क्रिकेट खेली है, क्या जबरदस्त कप्तानी हुई है. रोहित शर्मा पहले से ही कप्तान थे, लेकिन फिर भी पहली सीरीज तो बड़ी ही होती है. रोहित शर्मा ने बिना बड़े नामों के सीरीज जीतकर दिखाई है.’ पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले कि केएल राहुल को आराम देकर जैसे ईशान किशन को मौका दिया गया, वो एक सही फैसला था. कामरान अकमल बोले कि रोहित शर्मा पर कप्तानी का दबाव भी नहीं दिखा, उन्होंने शानदार बैटिंग की. रोहित की बैटिंग देखना का मज़ा भी आता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









