
Ind Vs Nz 1st T20: न्यूजीलैंड में दिखेगी उमरान मलिक की रफ्तार? पहले टी-20 में ये हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया एक मिनी ब्रेक के बाद फिर मैदान में उतर रही है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है, पहले मैच में प्लेइंग-11 क्या हो सकती है. इसपर गौर करते हैं...
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल स्टेज से बाहर होने के बाद टीम इंडिया अब अपने नए मिशन का आगाज़ कर रही है. कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज़ का पहला टी-20 मुकाबला खेला जाना है. यह एक यंग टीम इंडिया है, जो भविष्य की तैयारियों को देखते हुए तैयार की गई है. इस मैच में कई युवा प्लेयर्स को मौका मिल सकता है, एक तरफ कप्तान हार्दिक पंड्या खुद जोश से लबरेज़ हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे प्लेयर्स भी हैं जो खुद को साबित कर अपनी जगह टीम में पक्की करना चाहेंगे.
क्लिक करें: टीम इंडिया के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता न्यूजीलैंड, सैलरी में इतना अंतर! टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कई सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है, ऐसे में युवा प्लेयर्स की वापसी हो रही है. खास बात ये है कि उमरान मलिक एक बार फिर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में न्यूजीलैंड के इस मैदान में रफ्तार की धार देखने को मिलेगी. ऐसे में यहां भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है, इसपर नज़र डालते हैं...भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिकन्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डिरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर
Hello from Wellington for the 1⃣st #NZvIND T20I! 👋#TeamIndia pic.twitter.com/Non4Q2CuqE
क्लिक करें: टीवी पर नहीं आएंगे भारत-न्यूजीलैंड मैच? जानें सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार) • पहला टी-20: 18 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (वेलिंग्टन) • दूसरा टी-20: 20 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (माउंट माउनगनुई) • तीसरा टी-20: 22 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (नेपियर) • पहला वनडे: 25 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (ऑकलैंड) • दूसरा वनडे: 27 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (हैमिल्टन) • तीसरा वनडे: 30 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (क्राइस्टचर्च)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










