
IND VS NZ : मुंबई में पिच पर कवर देख साउदी का आया रिएक्शन, कीवी गेंदबाज ने जताई ये उम्मीद
AajTak
कानपुर टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ दूसरे टेस्ट के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी. कीवी तेज गेंदबाजों का मानना है कि मुंबई में हो रही बारिश और पिच कवर होने की वजह से साउदी को वानखेड़े स्टेडियम में स्विंग मिलने का भरोसा है.
मुंबई में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से वानखेड़े की विकेट पर कवर बिछे हुए हैं. मुंबई में 3 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भी मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है. हालिया कंडीशन के हिसाब से कीवी टीम के तेज गेंदबाजों को वानखेड़े की विकेट से कुछ मदद मिलने की उम्मीद है. साउदी ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिच पर लंबे समय से कवर होने की वजह से स्विंग मिलने की उम्मीद जाहिर की है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












