
Ind Vs NZ: गले में भगवा गमछा, होटल में बजे घंटे-घड़ियाल के साथ रामभजन, कानपुर में टीम इंडिया का अनोखा स्वागत
AajTak
कानपुर (Kanpur) में भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand ) के बीच 25 नवम्बर को पहला टेस्ट मैच (Ind vs NZ first test match) खेला जाएगा. मैच के लिए होटल पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत में अनूठे अंदाज में हुआ. क्रिकेटर्स को भगवा गमछा ओढ़ाया गया.
India Vs New Zealand Kanpur Test Match: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. अब कानपुर में 25 नवम्बर से दोनों ही देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए होटल पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत बहुत ही अलग अंदाज में हुआ. कानपुर पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्वागत में भगवा रंग का असर नजर आया. होटल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का पहली बार भगवा गमछे से स्वागत हुआ. इस दौरान एक बात और खास रही. होटल के साउंड सिस्टम पर घंटे और घड़ियाल के साथ रामभजन की ध्वनि गूंजती रही. वैसे इस तरह का स्वागत पहली बार देश में नजर आया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











