
IND vs NAM Highlights, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम की नामीबिया पर बड़ी जीत... वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से बरपाया कहर, हार्दिक पंड्या-ईशान किशन भी चमके
AajTak
India vs Namibia, T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले उसने यूएसए को भी हराया था.
IND vs NAM, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के मैच नंबर-18 में गुरुवार (12 फरवरी) को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 93 रनों से शानदार जीत हासिल की. भारत ने इस मुकाबले में नामीबिया को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 116 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवरों में 7 रन देकर तीन विकेट झटके. हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को भी दो-दो सफलताएं मिली.
भारतीय टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत रही. डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ 29 रनों की जीत के साथ किया था. वहीं नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथोों सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
ऐसी रही नामीबिया की इनिंग्स रनचेज में नामीबिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. उसने चौथे ही ओवर में जान फ्राइलिंक का विकेट गंवा दिया, जो 22 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद लॉरेन स्टीनकैंप और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने मिलकर 34 रन जोड़े. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकैंप (29 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. वरुण यहीं नहीं रुके और एक ही ओवर में दो विकेट झटके. उन्होंने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और जेजे स्मिट (0 रन) को पवेलियन भेजा.
नामीबिया को इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (18 रन) के रूप में पांचवां झटका लगा, जो अक्षर पटेल का शिकार बने. अक्षर ने इसके बाद मलान क्रूगर (5 रन) को आउट कर भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई. जसप्रीत बुमराह ने भी विकेट कॉलम में अपना नाम दर्ज कराया, जब उन्होंने रूबने ट्रम्पेलमैन (6 रन) को बोल्ड किया. फिर बर्नाट्ज शोल्ट्ज (4 रन) और बेन शिकोंगो (0 रनः) को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन चलता किया. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन 11 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर हिटविकेट आउट हुए.
ईशान-हार्दिक ने जड़े अर्धशतक टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने संजू सैमसन का विकेट सस्ते में गंवा दिया. संजू ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 8 बॉल पर 22 रनों का योगदान दिया. संजू का विकेट बेन शिकोंगो ने लिया. यहां से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, जिसमें 5 चौके और चार छक्के शामिल रहे.
छठे ओवर में जेजे स्मिट्स के खिलाफ ईशान किशन ने लगातार चार छक्के लगाए और कुल 28 रन बटोरे. ईशान ने कुल मिलाकर 6 चौके और पांच छक्के की मदद से 24 गेंदों पर 61 रन बनाए. ईशान ने तो तूफानी पारी खेली, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने निराश किया. सूर्या ने 12 और तिलक ने 25 रन बनाए. तिलक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 124/4 था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







