
Ind vs Eng: 7 दिन के अंदर इंग्लैंड को मुंहतोड़ जवाब! चेन्नई में जीत से 7 विकेट दूर भारत
AajTak
भारत अगर दूसरा टेस्ट जीत लेता है तो वो इंग्लैंड से पहले टेस्ट में मिली हार का बदला भी ले लेगा और वो भी सात दिन के अंदर. चेन्नई में ही भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था. 5 से 9 फरवरी तक खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से मात दी थी.
चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच अपने आखिरी पड़ाव पर है. तीन दिन के खेल के बाद मैच भारत की मुट्ठी में है. वो जीत से 7 विकेट दूर है. 482 रनों का टारगेट देने के बाद भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के तीन विकेट चटका दिए हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान जो रूट 2 और डैनियल लॉरिंस 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 2 और आर अश्विन ने 1 विकेट लिए. A moment to cherish forever! @ashwinravi99 gets his Test💯 in Chennai and Md. Siraj erupts in joy. The dressing room stands up to applaud.🙌🏾 #TeamIndia #INDvENG @paytm pic.twitter.com/ykrBhsiTbl भारत अगर दूसरा टेस्ट जीत लेता है तो वो इंग्लैंड से पहले टेस्ट में मिली हार का बदला भी ले लेगा और वो भी सात दिन के अंदर. चेन्नई में ही भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था. 5 से 9 फरवरी तक खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से मात दी थी. कप्तान जो रूट ने इस मैच में शानदार 218 रन बनाए थे. उनका ये 100वां टेस्ट था.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







