
IND vs ENG: कोहली की जगह ये खिलाड़ी करेगा नंबर-4 पर बैटिंग? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने सुलझाई टीम इंडिया की टेंशन
AajTak
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. हालांकि टीम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन यह अभी भी रहस्य बना हुआ है कि पांच मैचों की इस सीरीज में नंबर-4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा. शुभमन गिल और करुण नायर विराट कोहली के स्थान पर नंबर चार पर खेलने के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. हालांकि टीम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन यह अभी भी रहस्य बना हुआ है कि पांच मैचों की इस सीरीज में नंबर-4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा. शुभमन गिल और करुण नायर विराट कोहली के स्थान पर नंबर चार पर खेलने के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने केएल राहुल को भी इस स्थान पर बल्लेबाजी करने के उम्मीदवार के रूप में चुना है.
भारतीय क्रिकेट में नंबर चार पोजीशन पर सचिन तेंदुलकर और हाल ही में इस फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की है. टीम की मौजूदा स्क्वॉड संरचना को देखते हुए ऐसा लगता है कि राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन हेडन का मानना है कि 33 वर्षीय राहुल विराट के स्थान पर नंबर चार पर खेलने के लिए एकदम फिट विकल्प हैं. पूर्व ओपनर ने यह भी बताया कि क्यों उन्हें लगता है कि कर्नाटक के इस बल्लेबाज को जायसवाल के साथ ओपनिंग नहीं करनी चाहिए, खासकर इंग्लैंड में.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test 2025: ध्रुव जुरेल या ऋषभ पंत या फिर दोनों... टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगा मौका? कप्तान गिल के सामने ये है चुनौती
क्या बोले मैथ्यू हेडेन
मैथ्यू हेडन ने कहा, "मुझे यहां एक और मुद्दा नजर आ रहा है. केएल राहुल ओपन करेंगे, मैं यह मानता हूं. मेरी इससे दिक्कत यह है कि मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. वह विराट कोहली के स्थान पर नंबर चार पर खेलने के लिए एकदम कस्टम-मेड विकल्प हैं. हेडन ने आगे कहा कि मुझे वह ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर पसंद नहीं हैं.
मैथ्यू हेडन ने कहा, केएल राहुल इंग्लैंड की परिस्थितियों में भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. इस समय भारत के टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जिन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत हो सकती है. पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने हेडन ने कहा कि राहुल नंबर चार पर एंकर की भूमिका निभा सकते हैं, खासकर तब जब नई गेंद से नुकसान हो चुका हो.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












