
IND vs ENG: कप्तान शुभमन का बल्ला फिर गरजा... दूसरी पारी में शतक के करीब पहुंचे, सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
AajTak
शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. शुभमन अब किसी टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं. शुभमन ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. शुभमन गिल ने भारत की पहली पारी में शानदार 269 रन बनाए थे. अब वो भारतीय टीम की दूसरी पारी में शतक के करीब पहुंच चुके हैं.
शुभमन गिल अब किसी टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं. शुभमन ने सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गावस्कर ने अप्रैल 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में कुल 344 रन (124 & 220) रन बनाए थे.
एक टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन 366*- शुभमन गिल vs इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025 344- सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1971 340- वीवीएस लक्ष्मण vs ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, 2001 330- सौरव गांगुली vs पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2007 319- वीरेंद्र सहवाग vs साउथ अफ्रीका, चेन्नई, 2008 309- वीरेंद्र सहवाग vs पाकिस्तान, मुल्तान, 2004
शुभमन गिल एशिया के बाहर किसी टेस्ट मैच में 350 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे एशियाई बल्लेबाज हैं. उनसे पहले हनीफ मोहम्मद ने 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन टेस्ट में कुल 354 रन बनाए थे.
शुभमन गिल SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) कंट्रीज में किसी टेस्ट मैच में 300 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे एशियाई बल्लेबाज हैं. उनसे पहले राहुल द्रविड़ (305) और सचिन तेंदुलकर (301) ने 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान क्रमशः एडिलेड और सिडनी में ऐसा किया था.
शुभमन गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी हैं. शुभंमन गिल ने विराट कोहली को इस मामले में पछाड़ दिया. कोहली ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में कुल 293 रन बनाए थे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







