
Ind Vs Eng: एजबेस्टन टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, फिसड्डी साबित हुई बॉलिंग, इंग्लैंड से सीरीज 2-2 से ड्रॉ
AajTak
इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है. पांच मैच की टेस्ट सीरीज़ अब 2-2 से बराबर हो गई है और टीम इंडिया का इंग्लैंड में सीरीज़ जीतने का सपना टूट गया है.
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया की करारी हार हुई है. इंग्लैंड ने चौथी पारी में 378 रनों का स्कोर हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है और पांच मैच की सीरीज़ को 2-2 से बराबर कर दिया है. 15 साल के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीतने का जो सपना सजाए हुए भारतीय टीम एजबेस्टन में पहुंची थी, वह अब चकनाचूर हो गया है.
378 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की पारियां खेली. दोनों ने यहां पर शतक जड़ा और टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए जो 7 विकेट चाहिए थे, उसमें एक भी सफलता नहीं मिलने दी. जो रूट ने 142 और जॉनी बेयरस्टो ने 114 रनों की पारी खेली.
दोनों की धुआंधार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने सिर्फ 77 ओवर में ही 378 का टारगेट पा लिया, इस दौरान इंग्लैंड का रनरेट करीब पांच का रहा. ये पहली बार हुआ है जब भारत ने विरोधी टीम को 350 से अधिक का टारगेट दिया हो और उसके बाद भी मैच गंवा दिया हो.
RECORD BREAKERS!! 🦁🦁🦁 🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/P6Y7kFqsCc
जॉनी बेयरस्टो ने बिगाड़ दी टीम इंडिया की लय पहली पारी में इंग्लैंड ने 284 का स्कोर बनाया था और भारत से 132 रनों से पिछड़ गई. लेकिन इस पहली पारी में भी इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो स्टार बन गए. शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे जॉनी बेयरस्टो की विराट कोहली से लड़ाई क्या हुई, उनका गेम ही बदल गया. इसके बाद उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ दिया, बेयरस्टो ने दूसरी पारी में भी सेंचुरी जड़ी. दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अपना खेल ही बदल दिया. इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी ने पहले शतकीय साझेदारी की. उसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच जबरदस्त पार्टनरशिप हुई. पूर्व कप्तान जो रूट ने यहां अपने करियर का 28वां शतक भी जड़ा.
पांचवें दिन की लाइव कवरेज क्लिक कर पढ़ें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










