
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में रच दिया इतिहास
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक रूप देखने को मिला. खासकर ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी छक्के लगाने के उस्ताद हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक रूप देखने को मिला. खासकर ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी छक्के लगाने के उस्ताद हैं. पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
अब तक के आंकड़ों के अनुसार, पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 35 छक्के जड़ दिए हैं, जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ 34 छक्के दर्ज थे. पंत की इस उपलब्धि को उनके आक्रामक अंदाज़ और बेखौफ बल्लेबाजी शैली का नतीजा कहा जा सकता है, जिसने टेस्ट क्रिकेट में भी नई सोच की झलक दी है.
छक्कों के मामले में टॉप 5 बल्लेबाज (vs England in Tests):
1. ऋषभ पंत – 35 छक्के 2. विव रिचर्ड्स – 34 3. टिम साउदी – 30 4. यशस्वी जायसवाल – 27 5. शुभमन गिल – 26
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत ने रचा नया कीर्तिमान... धोनी पीछे छूटे, कोहली-सचिन से भी आगे निकलने का मौका

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










