
IND vs ENG: 'उम्मीद के सहारे नहीं खेलता...', आकाश दीप ने सुनाई ओवल टेस्ट की कहानी, कैंसर पीड़ित बहन को समर्पित की जीत
AajTak
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत की कहानी सुनाई. साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भी बात की. आकाश ने पूर्व भारतीय कप्तानों विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की.
भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे का समापन ओवल टेस्ट मैच में 6 रनों की जीत दर्ज करके किया. इस जीत के चलते भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही. इंग्लैड दौरे पर जिन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, उनमें तेज गेंदबाज आकाश दीप का भी नाम शामिल था.
आकाश दीप ने इस दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 36.46 की औसत से 13 विकेट चटकाए. आकाश ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लेकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. आकाश ने बल्ले से भी अपना योगदान दिया और ओवल टेस्ट मैच में भारत की ओर से दूसरी पारी में 66 रन बनाए. तब आकाश बतौर नाइटवॉचमैन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे.
अब आकाश दीप ने इंग्लैंड से स्वदेश लौटने के बाद आजतक से खास बातचीत की. आकाश ने ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत की पूरी कहानी सुनाई. साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भी बात की. आकाश ने पूर्व भारतीय कप्तानों विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की.
'बॉल स्विंग होनी शुरू हुई तो...' आकाश दीप ने कहा, 'वह मैच (ओवल टेस्ट) काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि हम सीरीज में पीछे थे. हमने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आ रहे थे. अंत में नतीजा ही मायने रखता है. कई बार ऐसा भी लगा कि विकेट बहुत फ्लैट है, हम मैच हार सकते हैं. जब बॉल स्विंग करनी शुरू हो गई तो भारतीय फैन्स का हौसला बढ़ा. तब हमें लगा कि हम जीत सकते हैं. हम आपस में बात कर रहे थे कि ये लोग गुच्छे में विकेट गंवाएंगे. सिराज और केएल राहुल दर्शकों से चीयर करने को कह रहे थे, इससे बहुत फर्क पड़ा और हमारे अंदर पॉजिटिव एनर्जी आई.'
ओवल टेस्ट मैच के दौरान आखिरी दिन के खेल में नई गेंद नहीं लेने के सवाल पर आकाश दीप कहते हैं, 'ड्रेसिंग रूम में अनुभवी लोग बैठे हुए थे. जब गेंद स्विंग होती है तो नई गेंद की अपेक्षा पुरानी बॉल से रन बनाना थोड़ा मुश्किल होता है. हमारा प्लान यही था कि इसी गेंद से हमें उन्हें आउट करना है. अगर वे पुरानी गेंद से विकेट नहीं गंवाते, तो शायद हम बॉल चेंज करते.'
विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट और शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर आकाश दीप ने कहा, 'आज हम टीम में हैं, फिर कोई नया आएगा. लेकिन टीम का माहौल एक ही रहेगा. टीम का माहौल किसी एक खिलाड़ी से नहीं बनता है, बल्कि 11 प्लेयर्स से बनता है. विराट कोहली टीम को ऊपर लेकर गए थे और उन्होंने काफी बदलाव लाया. अब गिल की बतौर कप्तान यह पहली सीरीज रही और उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की.'

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












