
IND vs BAN Match Preview: भारतीय टीम आज करेगी चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज... बांग्लादेश से होगी कड़ी टक्कर
AajTak
India vs Bangladesh Match Preview: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आज दूसरा मैच खेला जाएगा. इस दूसरे मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम उतरेगी. उसकी टक्कर बांग्लादेश से होगी. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में यह दोनों टीमों का अपना पहला मैच होगा. यह मुकाबला दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा.
ICC Champions Trophy 2025, IND vs BAN Match: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार को ही हो गया है. ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तानी टीम को 60 रनों से करारी शिकस्त दी. अब टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज (20 फरवरी) होना है. इस दूसरे मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम उतरेगी. उसकी टक्कर बांग्लादेश से होगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर धांसू आगाज करने उतरेगी.
दुबई में भारतीय टीम एक भी वनडे मैच नहीं हारी
इस मैदान पर बांग्लादेश टीम को भारत से बचकर रहना होगा, क्योंकि दुबई स्टेडियम में भारतीय टीम का वनडे फॉर्मेट में बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक एक भी वनडे मैच हारा नहीं है. यह आंकड़े बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान समेत बाकी टीमों के लिए भी सिरदर्द बढ़ा सकते हैं.
दुबई स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुकाबला टाई रहा था. इस मैदान पर भारतीय टीम ने वनडे में पाकिस्तान और बांग्लादेश को 2-2 बार हराया है. एक बार हॉन्ग कॉन्ग को शिकस्त दी. भारतीय टीम ने यह सभी 6 वनडे मैच सितंबर 2018 में एशिया कप के दौरान खेले थे. तब फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था.
ये 5 टीमें भारतीय टीम को नहीं हरा सकीं

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







