
IND vs BAN Live Score: 10 गेंदों में 2 विकेट... शमी-हर्षित की कातिलाना गेंदबाजी, सौम्य के बाद कप्तान शान्तो भी निपटे
AajTak
India vs Bangladesh Score: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक एक भी वनडे मैच हारा नहीं है.
India vs Bangladesh Score: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का आज (20 फरवरी) पहला मुकाबला बांग्लादेश से है. ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में बांग्लादेशी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर करीब 15 रन है. तंजीद हसन और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं.
भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से अब तक लगातार 11 टॉस गंवाए हैं. यह एकदिवसीय मैचों में नीदरलैंड्स के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक टॉस हारने का रिकॉर्ड है, जिसने मार्च 2011 और अगस्त 2013 के बीच 11 टॉस गंवाए थे. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मुकाबले में बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही. पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने सौम्य सरकार को विकेटकीपर केएल राहुलक के हाथों कैच आउट करा दिया. फिर अगले ओवर में हर्षित राणा ने कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को विराट कोहली के हाथों लपकवा दिया. शान्तो के आउट होने के समय स्कोर 2 विकेट पर 2 रन था.
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में चंद बदलाव देखने को मिले. टीम इंडिया से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती बाहर हैं. रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. वहीं ऋषभ पंत को एक बार फिर मायूस होना पड़ा है.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा.
बांग्लादेश की प्लेइंग-11: तंजीद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), जाकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







