
IND vs AUS, World Cup 2023: रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 को लेकर नहीं खोले पत्ते, फाइनल से पहले शमी-द्रविड़ पर दिया बड़ा बयान
AajTak
क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है. इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. रोहित ने इस दौरान कई सवालों के बखूबी जवाब दिए.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है. यह मुकाबला 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की कोशिश तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने की होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया छठी बार टाइटल जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगा.
इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. रोहित ने इस दौरान कई सवालों के बखूबी से जवाब दिए. रोहित ने कहा कि वह विकेट का आकलन करके प्लेइंग-11 पर फैसला करेंगे. रोहित ने हेड कोच राहुल द्रविड़ और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की.
🎙️ #TeamIndia Captain Rohit Sharma addressing the pre-match press conference ahead of the #CWC23 Final 🏟️#MenInBlue | #INDvAUS pic.twitter.com/7SgUX0ws9q
क्या अश्विन को मिलेगा मौका?
रोहित शर्मा ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है. मैं 50 ओवर के विश्व कप देखकर बड़ा हुआ हूं. हमने प्लेइंग-11 को लेकर फैसला नहीं किया है. 15 में से कोई भी खेल सकता है. हम विकेट का आकलन करेंगे और फैसला करेंगे. हमें विकेट को देखना होगा और फिर फैसला करना होगा. निश्चित रूप से प्रतिद्वंद्वी टीम की ताकत और कमजोरियों को भांपकर फैसला लेंगे.'
रोहित ने शानदार प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर कहा, 'पहले हाफ में मोहम्मद शमी नहीं खेल पाए थे, जो उनके लिए काफी कठिन मोमेंट था. हालांकि वह सिराज और अन्य गेंदबाजों का समर्थन कर रहे थे. हमने उनसे बातचीत की थी कि उन्हें क्यों नहीं खिलाया जा रहा है. वह अपनी गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे थे. इससे पता चलता है कि टूर्नामेंट से पहले वह किस तरह की मानसिक स्थिति में थे.'

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









