
Ind Vs Aus: बंदों में है दम... जो ऑस्ट्रेलिया 75 साल में नहीं कर पाया, वो टीम इंडिया ने कर दिखाया!
AajTak
टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से जीत दर्ज की, ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार 4 टेस्ट सीरीज में हराया हो.
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में 2-1 से ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. सीरीज का आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला गया, जो आखिरी सेशन तक गया लेकिन ड्रॉ पर खत्म हुआ. भारतीय टीम ने इस सीरीज जीत के साथ एक बड़ा इतिहास रचा है, क्योंकि टीम इंडिया ने लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में मात दी है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों में से किसी एक टीम ने लगातार चार बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया हो. यानी जो 75 साल में नहीं हो पाया, वह मौजूदा दौर की टीम इंडिया ने कर दिखाया है. यह दिखाता है कि मौजूदा दौर में टीम इंडिया ने किस तरह मुकाम हासिल किया है और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला है.
क्लिक करें: टीम इंडिया ने फिर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 'घमंड', ऐतिहासिक सीरीज जीत में छाए ये 5 खिलाड़ी
पिछली चार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का नतीजा - 2022/23: भारत ने 2-1 से सीरीज जीती (4 टेस्ट, भारत में) - 2020/21: भारत ने 2-1 से सीरीज जीती (4 टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया में) - 2018/19: भारत ने 2-1 से सीरीज जीती (4 टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया में) - 2016/17: भारत ने 2-1 से सीरीज जीती (4 टेस्ट, भारत में)
टीम इंडिया का गोल्डन पीरियड! पिछले 7-8 साल का रिकॉर्ड देखें तो टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में दबदबा देखने को मिला है. विराट कोहली की अगुवाई में जो मिशन शुरू हुआ था, अब रोहित शर्मा की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है. टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में लगातार 4 साल टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 रही थी, साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले संस्करण में फाइनल में पहुंची थी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भी टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची है.
ऐसा कम ही देखने को मिला है कि टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया पर इस तरह का दबदबा देखने को मिला है, सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं बल्कि किसी भी टीम का ऑस्ट्रेलिया पर इतना बेहतरीन दबदबा बेहद कम देखने को मिलता है. भारत से पहले साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ही ऐसी टीमें रही हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कमाल किया है और लगातार 4 या उससे अधिक टेस्ट सीरीज जीती हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










