
Income Tax Rules: 01 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के ये 5 नियम, जानें अपना नफा-नुकसान
AajTak
इस बार बजट में इनकम टैक्स को लेकर कोई बड़ा बदलाव तो नहीं किया गया, लेकिन फिर भी 5 ऐसी चीजें बदली हैं, जो काफी लोगों पर असर डालने वाली हैं. आइए देखते हैं कि इन बदलावों से क्या नुकसान और क्या फायदे होने वाले हैं.
वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) समाप्त हो रहा है. महीना बदलते ही यानी 01 अप्रैल 2022 से नया वित्त वर्ष (FY23) शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही कई अहम बदलाव भी होने जा रहे हैं. सबसे जरूरी बदलाव इनकम टैक्स (Income Tax) को लेकर होने वाले हैं. इनकम टैक्स से जुड़े कुछ ऐसे नियम (Income Tax Rules) 01 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं, जो आपके पॉकेट और बजट पर सीधा असर डालने वाले हैं. आइए जानते हैं इनकम टैक्स से जुड़े ऐसे 5 प्रमुख बदलावों के बारे में...
1: दिव्यांगों और कोविड ट्रीटमेंट पर राहत
इस बार के बजट में लोगों को भले ही इनकम टैक्स के मोर्चे पर सरकार से बड़ी राहतों की उम्मीदें थीं, लेकिन राहतों की जगह निराशा ही हाथ लगी थी. हालांकि कुछ मोर्चे पर सरकार ने राहतें देने का ऐलान किया था. कोरोना का इलाज कराने के लिए मिले पैसों को टैक्स के दायरे से बाहर करना इन्हीं में से एक है. इसका मतलब हुआ कि अगर आपको कोरोना के इलाज के लिए कहीं से पैसे मिले हैं, तो उस पर टैक्स नहीं लगेगा. इसी तरह कोरोना के चलते किसी परिजन की मौत हो जाने पर 10 लाख रुपये तक की मिलने वाली रकम को भी टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया था. सरकार ने दिव्यांग नागरिकों को भी राहत दी है. अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है तो उसके पैरेंट या गार्जियन बदले में इंश्योरेंस ले सकते हैं और उस पर टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं.
2: अपडेटेड आईटी रिटर्न फाइल करना
इस बार इनकम टैक्स के नियमों में जो अहम बदलाव किए गए हैं, उनमें अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की सुविधा देना अहम है. अगर पहली बार रिटर्न भरने में आपसे कोई गलती रह गई हो तो आप दूसरा अपडेटेड रिटर्न फाइल कर उसे सही कर सकते हैं. जिस भी असेसमेंट ईयर का मामला है, उसके 2 साल बाद तक अपडेटेड रिटर्न भरा जा सकता है. हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन मामलों के लिए है, जिनमें टैक्सपेयर ने गलती से कम टैक्स भरा हो या किसी टैक्सेबल इनकम की जानकारी छूट गई हो.
3: क्रिप्टो पर टैक्स

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












