
Income Tax Raid: क्या होता है इनकम टैक्स छापे के दौरान? जानें, टीम कैसे करती है काम
AajTak
आयकर विभाग देश के वित्त मंत्रालय के तहत काम करता है. यह विभाग उन लोगों को चिन्हित करता है, जो आयकर में घपला करते हैं. मतलब कि वो लोग जिनकी आय और कर में अंतर मिलता है. या जिन लोगों पर कर चोरी का शक होता है. या जिनके पास ब्लैक मनी होने की गुप्त सूचना मिलती है.
भारत में मौजूद ब्रिटिश सरकार की समाचार सेवा BBC के दफ्तरों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बड़े स्तर पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. छापेमारी की वजह टैक्स में गड़बड़ी को बताया जा रहा है. आयकर विभाग ने दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों पर मंगलवार की दोपहर से छापेमारी शुरू कर दी थी, जो अभी तक चल रही है. ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर आयकर विभाग रेड या छापेमारी कैसे करता है? इसकी प्रक्रिया क्या होती है?
इस एक्ट के तहत होती है कार्रवाई
आयकर विभाग किसी भी सर्वे, रेड या छापेमारी की कार्रवाई को आयकर अधिनियम 1961 (Income Tax Act 1961) की धारा 132 के तहत की जाती है. यह एक्ट कर योग्य आय, कर देयता, अपील, दंड और अभियोजन तय करने में मददगार साबित होता है. इसी एक्ट में आयकर विभाग के अधिकारियों की शक्ति और कर्तव्यों को भी परिभाषित किया गया है. इस एक्ट में समय-समय पर संशोधन भी किए गए हैं.
इसलिए होती है कार्रवाई
आयकर विभाग देश के वित्त मंत्रालय के तहत काम करता है. यह विभाग उन लोगों को चिन्हित करता है, जो आयकर में घपला करते हैं. मतलब कि वो लोग जिनकी आय और कर में अंतर मिलता है. या जिन लोगों पर कर चोरी का शक होता है. या जिनके पास ब्लैक मनी होने की गुप्त सूचना मिलती है, तो ऐसे सभी तरह के मामलों में आयकर विभाग छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देता है.
गुप्त होती है छापे की कार्रवाई

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







