
Imran Khan Rally in Islamabad: इमरान खान ने की इस्लामाबाद में रैली, कहा- 'विकास के लिए सियासत में आया'
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में पीटीआई समर्थकों को संबोधित करने पहुंचे. इमरान खान ने कहा कि मेरे मंत्रियों को खरीदने की कोशिश की गई, उन्हें हर लालच दी गई लेकिन आप मेरे साथ बने रहे, आप लोगों पर मुझे गर्व है. पाकिस्तानियों ये याद रखें कि हमारा मुल्क किस लिए बना था. लोग पूछते हैं कि आप दीन की इतनी बातें क्यों करते हैं, आज से 25 साल पहले जब पार्टी बनाई थी तब हमारा मकसद था कि जिस मकसद से पाकिस्तान बनाया गया था, उस मकसद को पूरा किया जाए. देखें आगे क्या बोले इमरान खान.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










