
Imran Khan Case: जब नवाज शरीफ के समर्थकों ने बोला था SC पर हमला, जान बचाकर भागे थे चीफ जस्टिस
AajTak
पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर शहबाज शरीफ सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच मामला गरमाया हुआ है. पाकिस्तान की सरकार सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना देने जा रही है. इस खबर से साल 1997 का वो मामला याद आता है जब तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समर्थकों ने अदालत पर हमला बोल दिया था.
पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी और उनकी जमानत को लेकर मची राजनीतिक उठापटक के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में सत्ताधारी PDM सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना दे रही है. शहबाज शरीफ की सरकार का मानना है कि भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान की गिरफ्तारी को गैर-कानून बताने वाली सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाल खान के पक्ष में फैसले दे रहे हैं.
यह कोई पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच ठनी हो बल्कि 26 साल पहले भी ऐसा ही एक वाकया हुआ था जिसमें चीफ जस्टिस समेत सुप्रीम कोर्ट के जजों को अपनी जान बचाने के लिए कोर्ट से भागना पड़ा था.
हुआ ये कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर अदालत की अवमानना का मामला चल रहा था और तभी पीएमएल-एन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अदालत पर हमला बोल दिया. क्या हुआ था 26 साल पहले?
वाकया नवंबर 1997 का है जब पाकिस्तान में नवाज शरीफ को दूसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर आए बस कुछ ही महीने हुए थे. नवाज शरीफ ने सरकार में आने के साथ ही देश में सुधार के लिए कई बड़े बदलाव किए. उन्होंने आतंकवादियों पर नकेल कसने के मकसद से स्पेशल एंटी टेररिज्म अदालतें बनाने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने संसद से आतंकवाद विरोधी कानून पास करा लिया.
लेकिन इस एक्ट में एक दिक्कत ये थी कि ये स्पेशल अदालतें सुप्रीम कोर्ट के तहत नहीं आती थीं. यानी इन अदालतों के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती थी. इससे यह खतरा बढ़ गया कि ये अदालतें सियासी फायदे के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. इसे देखते हुए चीफ जस्टिस सज्जाद अली ने इन अदालतों को गैर-कानूनी करार दे दिया.
इस बात को लेकर पाकिस्तान की सरकार और सुप्रीम कोर्ट में ठन गई. सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति को लेकर दोनों पक्षों का तनाव और बढ़ गया.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.










