
Immune-Boosting Foods: वायरस-फ्लू से दूर रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत
AajTak
देश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. भारत में कोरोना से पीड़ित लोगों के आंकड़े आसमान छू रहे हैं. हालांकि, लोग इससे बचाव के लिए मास्क पहन रहे हैं, सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन महज इतना करना ही काफी नहीं है. इसके लिए शरीर के इम्यून सिस्टम का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि जब इम्यूनिटी कमजोर होगी तब शरीर किसी भी वायरस की चपेट में आ सकता है. ऐसे में जरूरी है खानपान में उन चीजों को शामिल करें जिनसे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सके.
देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे बचाव के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है लेकिन सुरक्षित रहने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है. इसके लिए शरीर के इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर आसानी से किसी भी वायरस की चपेट में आ सकता है. ऐसे में जरूरी है अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करें जिनसे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सके. एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड- बेरीज, प्याज, लहसुन, अदरक, गाजर और कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इन चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे वारयस से लड़ने में मदद मिलती है. खानपान की इन चीजों में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, बी और ई पाया जाता है. नियमित रूप से इनका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है. विटामिन C युक्त चीजें- विटामिन C युक्त चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण मानी जाती हैं. संतरे, अमरूद, आंवला, बेरीज, नींबू आदि में विटामिन C होता है. इसके अलावा आप अपनी डाइट में मोरिंगा, तुलसी, स्पाईरुलिना, नीम, ग्रीन टी आदि चीजों को ले सकते हैं. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











