
IMF की शर्तों के अधीन पाकिस्तान का बजट! पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भड़का विपक्ष
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री शौकत तरीन ने कहा है कि पाकिस्तान के हालिया बजट में कई खामियां हैं. इस बजट के कारण पेट्रोल की कीमतों में 35 रुपये की बढ़ोतरी होगी और बिजली, गैस की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि इस बजट से शहबाज शरीफ सरकार को IMF से कर्ज नहीं मिलने वाला है.
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री और पीटीआई सांसद शौकत तरीन ने कहा है कि हालिया सरकार द्वारा पेश बजट त्रुटिपूर्ण है और इसकी मदद से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कोई फंड नहीं मिलने वाला. शुक्रवार के पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया था. 9502 अरब रुपये का ये बजट अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. बजट पर टिप्पणी करते हुए शौकत तरीन ने कहा कि इससे पेट्रोल की कीमतों में 35 रुपये की बढ़ोतरी होगी और मंहगाई भी बढ़ेगी.
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई के नेताओं के साथ शनिवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तरीन ने कहा कि पहले से ही बढ़ रही ईंधन की कीमतें अभी और बढ़ेंगी क्योंकि सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से फंड प्राप्त करने के शर्तों के तहत पेट्रोलियम उत्पादों पर पीडीएल (Petroleum Development Levy) लगाने की योजना बना रही है.
उन्होंने कहा, 'इस सरकार को आईएमएफ से कोई राहत नहीं मिलेगी. सरकार ने घाटे का बजट पेश किया है, जबकि हमारी सरकार के दौरान जीडीपी में 30 सालों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है.' पीटीआई सांसद ने दावा किया कि महंगाई 24 फीसदी तक पहुंच गई है और पाकिस्तान में बेरोजगारी और बढ़ेगी.
उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि बेरोजगारी दर 25-30% तक जाएगी जबकि पेट्रोलियम लेवी बढ़ने से पेट्रोल में 35 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि होगी. अगर ऐसा है तो कारोबार कैसे बढ़ेगा?'
तरीन ने कहा कि पीटीआई सरकार ने देश के इतिहास में सबसे अधिक राजस्व जमा किया और साढ़े तीन साल के शासन के दौरान 55 लाख नौकरियां पैदा कीं.
उन्होंने कॉन्फ्रेंस के दौरान आशंका जताई कि शहबाज शरीफ सरकार ने पीटीआई सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को बंद कर दिया जिससे 2 करोड़ लोग गरीबी रेखा ने नीचे आ सकते हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








