
IMD Weather Update: यूपी, दिल्ली समेत इन चार राज्यों में कोहरे-कोल्ड डे का रेड अलर्ट, मैप में देखें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड रहने वाली है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ राज्यों में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मौसम विभाग ने परेशान करने वाली खबर दी है. मौसम विभाग ने आज यानी 20 जनवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, रविवार को मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों को अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
आज इन राज्यों में रेड अलर्ट मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 20 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. नीचे मैप में देखें 20 जनवरी को उत्तर भारत में कहां कैसा रहेगा मौसम.
रविवार को इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा. इसी के साथ, उत्तर भारत में अगले तीन दिनों के दौरान कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी. नीचे मैप में देखें उत्तर भारत के राज्यों में रविवार को कैसा रहेगा मौसम.
नई दिल्ली में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज नई दिल्ली में कोल्ड से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है. वहीं, कोहरा भी रहेगा. रविवार की बात करें तो नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. नई दिल्ली में कल यानी रविवार को भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











