
IMD Weather Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-पंजाब में बारिश... गणतंत्र दिवस से पहले फिर बदलेगा मौसम
AajTak
Weather Forecast Today: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को शीतलहर से राहत मिल गई है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही पर्यटक भारी तादात में बर्फ का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो 26 जनवरी से पहले मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही पर्यटक भारी तादात में बर्फ का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. पहाड़ों की रानी शिमला समेत कुफरी, फागू, नारकंडा, खड़ा पत्थर, चौपाल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. शिमला का न्यूनतम तापमान शून्य के आस-पास बना हुआ है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला है. जिसका असर आगामी 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा.
उत्तर भारत को अगले एक हफ्ते तक शीतलहर से राहत रहने वाली है. हालांकि, इस बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं, 23 और 24 जनवरी, 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसके अलावा 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.
दिल्ली के मौसम पर क्या है अपेडट? देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. IMD की मानें तो दिल्ली में सोमवार से बारिश का दौर जारी हो जाएगा. सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश रहेगी, लेकिन, बुधवार और गुरुवार को ठीक-ठाक बारिश होने का पूर्वानुमान है.
कितना रहेगा दिल्ली का तापमान?
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, यहां सुबह और शाम के वक्त कोहरा रहने के आसार हैं. लखनऊ में 24 जनवरी से बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, गाजियाबाद को आज कोहरे से राहत रहेगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











