IIT BHU की नई रिसर्च- अब बैक्टीरिया करेगा पानी से जहरीले तत्वों को अलग, कम होंगी ये बीमारियां
AajTak
अब बैक्टीरिया पानी से हानिकारक जहरीले तत्वों को अलग करेगा. आईआईटी (बीएचयू) वैज्ञानिकों का दावा है कि इस खोज से कैंसर, गुर्दे, यकृत की खराबी और बांझपन जैसी बीमारियों में कमी आएगी.
अब बैक्टीरिया दिलायेगा दूषित और जहरीले पानी से मुक्ति... सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन आइआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों ने इसे सच कर दिखाया है. स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के शोधकर्ता डॉ. विशाल मिश्रा और उनके पीएचडी छात्र वीर सिंह ने दूषित साइट से नए जीवाणु स्ट्रेन को अलग किया है जो अपशिष्ट जल से जहरीले हेक्सावलेंट क्रोमियम को हटा सकता है. हेक्सावलेंट क्रोमियम मानव में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कैंसर, गुर्दे और यकृत की खराबी, बांझपन के लिए जिम्मेदार एक भारी धातु आयन है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










