
IIT मद्रास के 18 और स्टूडेंट्स मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 30 पहुंची
AajTak
कोरोना से संक्रमित होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा हो गया है. मालूम हो कि बीते दिन जानकारी सामने आई थी कि आईआईटी मद्रास में पढ़ने वाले 12 स्टूडेंट्स कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.
देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से इजाफा होने लगा है. इस बार स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों में भी मामले तेजी से बढ़े हैं. आईआईटी मद्रास में कोरोना से संक्रमित होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा हो गया है. मालूम हो कि बीते दिन जानकारी सामने आई थी कि आईआईटी में पढ़ने वाले 12 स्टूडेंट्स कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.
आईआईटी में पढ़ने वाले 18 और स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. आईआईटी के 666 लोगों के सैंपल्स को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ गई.
सभी पॉजिटिव केस आईआईटी मद्रास के हॉस्टल के हैं. आईआईटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने परिसर में साफ-सफाई के प्रयास तेज कर दिए हैं. वहीं, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,451 नए मामले सामने आए हैं. यह नंबर गुरुवार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है.
लगातार तीसरे दिन 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2,380 केस सामने आए थे. देश में फिलहाल कोरोना के 14,241 एक्टिव केस बचे हैं. फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण दर 0.55 फीसदी है. वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.47% है.
देश में फिलहाल कोरोना के 83.38 करोड़ टेस्ट हुए हैं. इसमें से 4,48,939 कोरोना टेस्ट पिछले 24 घंटे में हुए. पिछले चार दिनों से भारत में रोज कोरोना केस एक हजार से ज्यादा मिल रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










