
IIT बॉम्बे बना जेईई एडवांस्ड के टॉपर की पहली पसंद... ये है टॉप रैंकर्स के पसंदीदा संस्थान
AajTak
IIT जैसे नामी संस्थान में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स जेईई जैसे टफ एग्जाम की तैयारी करते हैं. हाई कटऑफ क्लियर होने के बाद ही आईआईटी में एडमिशन मिल पाता है. देश में कुल 23 आईआईटी संस्थान हैं. आइए जानते हैं टॉपर्स सबसे ज्यादा किस आईआईटी में एडमिशन ले रहे हैं.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT बॉम्बे) इस साल भी जेईई एडवांस्ड टॉपर्स की पहली पसंद बना हुआ है. JoSAA काउंसलिंग के आंकड़ों के मुताबिक, IIT बॉम्बे के बाद कौन-कौन से संस्थान टॉप रैंकर्स के लिए आकर्षक रहे, इसका भी रोचक डेटा सामने आया है. आइए जानते हैं इस साल के टॉप रैंकर्स की प्राथमिकताओं और IIT बॉम्बे की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बारे में.
टॉपर रैंकर की पहली पसंद है आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी बॉम्बे टॉपर की पहली पसंद बनकर सामने आ रहा है. JoSAA काउंसलिंग के डेटा के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉप 100 रैंकर्स में से 73 ने आईआईटी बॉम्बे को चुना है.
पिछले सालों में भी आईआईटी बॉम्बे टॉप
आईआईटी बॉम्बे 2020 से टॉपर के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इसे साल 2020 में टॉप 100 रैंकर्स में से 58 स्टूडेंट्स ने, साल 2021 में 62 स्टूडेंट्स, 2022 में 68 स्टूडेंट्स, 2023 में 67 स्टूडेंट्स और 2024 में 72 स्टूडेंट्स ने चुना था.
दूसरे नंबर पर आईआईटी दिल्ली

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












