
IIMC में 28 मई से शुरू होगी ई-काउंसलिंग प्रक्रिया, MA और डिप्लोमा कोर्स के लिए ऐसे करें आवेदन
AajTak
IIMC के एमए और पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 8 जून 2025 है. आईआईएमसी के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर (डॉ.) राकेश गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष संस्थान ने जन संचार व पत्रकारिता विषय के अलावा अन्य विषयों के छात्रों को भी प्रवेश के लिए पात्र माना है.
देश के मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में इस वर्ष एमए और पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू होगी. जिन छात्रों ने हाल ही में सीयूईटी-पीजी परीक्षा पास की है, वे [https://iimc.admissions.nic.in](https://iimc.admissions.nic.in) वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.
डेटा साइंस, AI पढ़ने का भी मिलेगा मौका
पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पीएच वर्ग के लिए 1000 रुपये रखा गया है. रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 8 जून 2025 है. IIMC के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर डॉ. राकेश गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष संस्थान ने जन संचार व पत्रकारिता विषय के अलावा अन्य विषयों के छात्रों को भी प्रवेश के लिए पात्र माना है.
खास बात यह है कि ‘एमए न्यू मीडिया कम्युनिकेशन’ नामक नए एमए कार्यक्रम में डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और अप्लाइड आर्ट्स जैसे विषयों में सीयूईटी-पीजी स्कोर रखने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा, आईआईएमसी के ढेंकनाल परिसर में शुरू किए गए नए पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम ‘कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं ब्रांड मैनेजमेंट’ में अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषय के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं, अंग्रेजी पत्रकारिता, हिन्दी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क तथा रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता जैसे कोर्सेस में केवल जन संचार एवं पत्रकारिता विषय के छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे.
इतनी देनी होगी ट्यूशन फीस

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











