
IGNOU Writing Cometition: स्वामी विवेकानंद पर लिखें फीचर और जीतें 5 हजार का कैश प्राइज़
AajTak
IGNOU Feature Writing Cometition 2023: प्रतियोगिता में छात्रों को युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद पर एक लेख लिखना होगा. किसी भी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के स्टूडेंट इसमें हिस्सा ले सकते हैं. विजेताओं को 5 हजार तक का कैश प्राइज़ और सर्टिफिकेट मिलेगा.
IGNOU Feature Writing Cometition 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) राष्ट्रीय फीचर लेखन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन कर रहा है. शिक्षा मंत्रालय से संबद्ध इस प्रतियोगिता में छात्रों को युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद पर एक लेख लिखना होगा. किसी भी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के स्टूडेंट इसमें हिस्सा ले सकते हैं. विजेताओं को 5 हजार तक का कैश प्राइज़ और सर्टिफिकेट मिलेगा.
प्रतियोगिता की जरूरी बातें
पुरस्कार की जानकारी प्रत्येक भाषा में 3-3 यानी कुल 9 पुरस्कार दिए जाएंगे. सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट के साथ धनराशि भी मिलेगी. प्रथम पुरस्कार 5,000/- रुपये, दूसरा पुरस्कार 3,000/- रुपये और तीसरा पुरस्कार 2,000/- रुपये का होगा. इसके अलावा 20 अन्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
कैसे भेजें अपना लेख? प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यम से लेख भेज सकते हैं. अपने फीचर की सॉफ्ट कॉपी या लिखित फीचर की स्कैन कॉपी नीचे दिए गूगल फॉर्म में अपलोड कर सकते हैं.https://forms.gle/JKYEnUyqjaawkqpdA इसके अलावा हाथ से लिखी कॉपी स्पीड पोस्ट से कूरियर के माध्यम से नीचे दिए पते पर भेजनी होगी. डॉ. अमित कुमार, पत्रकारिता एवं नवीन मीडिया अध्ययन विद्यापीठ, ब्लॉक-15, इग्नू, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली - 110068.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












