
ICU में एडमिट हैं क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, सिडनी वनडे में कैच लेने के दौरान लगी थी चोट
AajTak
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था. उस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-2 से गंवा दिया था. सिडनी वनडे में श्रेयस चोटिल हो गए थे.
भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान पसलियों में लगी की चोट के बाद सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल श्रेयस को आईसीयू (ICU) में रखा गया है क्योंकि जांच में आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) पाया गया है. श्रेयस की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
सिडनी वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा था. वो कैच उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर भागते हुए लिया था. हालांकि इस दौरान श्रेयस असंतुलित होकर गिरे और उनके बाईं पसलियों के हिस्से पर जोरदार चोट लगी. फील्डिंग खत्म कर जब वे ड्रेसिंग रूम लौटे, तब दर्द और सांस लेने में परेशानी बढ़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की रिपोर्ट आने पर पता चला कि अंदरूनी खून बहने (internal bleeding) की समस्या है, जिसके चलते उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा.
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा. ब्लीडिंग के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है. टीम के डॉक्टर्स और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था.'
मैदान पर वापसी में लगेगा समय सूत्र ने आगे कहा, 'वह एक शानदार खिलाड़ी है और जल्द ही ठीक हो जाएंगे. चूंकि आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से ठीक होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होगी. इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है.'
पहले श्रेयस अय्यर के लगभग तीन सप्ताह तक क्रिकेटिंग एक्शन से बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब उनकी रिकवरी थोड़ी अवधि लंबी हो सकती है. श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पार्ट नहीं हैं, ऐसे में वो स्वस्थ होने के बाद स्वदेश लौट आएंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









