
ICSE Board Exam: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 8 अप्रैल से एग्जाम शुरू
AajTak
CICSE ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं क्रमशः 5 मई और 8 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी.
ICSE Board Exam: इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन काउंसिल (CICSE) ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं क्रमशः 5 मई और 8 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी. CICSE के अधिकारियों ने सोमवार को परीक्षा की तारीखों की घोषणा की. इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE), कक्षा 10 की परीक्षाएं 5 मई से 7 जून तक आयोजित की जाएंगी. वहीं इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ISC), कक्षा 12 की परीक्षाएं 8 अप्रैल से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं के रिजल्ट जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे. बोर्ड ने कहा कि 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस (प्रैक्टिकल) प्लानिंग सेशन के साथ शुरू होगी. अन्य विषयों के लिए निर्धारित तीन घंटे के बजाय इसका पेपर 90 मिनट का ही होगा. बता दें कि आमतौर पर CICSE बोर्ड की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती है. लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण परीक्षा में देरी हुई. CBSE भी जो हर साल इसी समय के आसपास बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है, ने भी इस साल मई-जून तक अपनी परीक्षाएं टाल दी हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











