
ICICI Bank के यूजर्स बेहाल, नेट बैंकिंग से लेकर ऐप तक डाउन, ICICI Direct भी ठप!
AajTak
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) प्राइवेट सेक्टर का भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है. लाखों लोग रोजाना इस बैंक की सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं. सर्वर डाउन होने से यूजर्स को परेशानियां हो रही हैं.
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI Bank के सर्वर में शुक्रवार दोपहर बाद दिक्कतें आने लगीं. बैंक के यूजर्स को इस कारण नेट बैंकिंग से लेकर मोबाइल ऐप तक को यूज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा बैंक के ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म आईसीआईसीआई डाइरेक्ट की वेबसाइट भी डाउन हो गई.
जब यूजर नेट बैंकिंग के लिए लॉग इन का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें एरर मैसेज मिल रहा था. बैंक की ओर से यूजर्स को बताया जा रहा था, 'आप जिस पेज पर जाना चाह रहे हैं, वह फिलहाल उपलब्ध नहीं है. हमें आपको हो रही परेशानी के लिए खेद है.' इसी तरह बैंक के मोबाइल ऐप iMobilePay में लॉगइन करने में भी यूजर्स को दिक्कतें हुईं.
आईसीआईसीआई डाइरेक्ट के Twitter हैंडल से भी इसकी जानकारी दी गई. Tweet में कहा गया, 'प्रिय ग्राहकों, अभी icicidirect.com डाउन है. हम जितनी जल्दी संभव हो, स्थिति को वापस सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं. जैसे ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी, हम आपको यहां अपडेट कर देंगे. आपको हो रही परेशानियों के लिए हमें काफी खेद है.' इस Tweet के एक घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है.
सर्वर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 44 फीसदी शिकायतें ऑनलाइन लॉगइन को लेकर आ रही हैं. इसी तरह 33 फीसदी लोग ऑनलाइन बैंकिंग और 23 फीसदी लोग मोबाइल बैंकिंग में दिक्कतों की शिकायतें कर रहे हैं. Twitter पर कई यूजर्स सर्वर डाउन होने से नाराज नजर आए. खासकर शेयर मार्केट में ट्रेड करने वाले लोग इस बात से खफा दिखे कि जब मार्केट ओपन है, तब किसी ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म का डाउन होना अनएक्सेप्टेबल है.
(यह स्टोरी अभी अपडेट हो रही है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










