
ICC World Cup 2023: स्टंप से लेकर हवा तक, स्टेडियम में कितने कैमरे लगे होते हैं? क्या होता है काम
AajTak
Camera Used in Cricket World Cup: टीवी पर आप ना जाने कितने एंगल से क्रिकेट मैच देखते होंगे. क्या आपने सोचा है इसके लिए स्टेडियम में कितने कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है. ये कैमरे कहां लगाए जाते हैं और किस तरह के आप तक इनकी डिटेल्स पहुंचती है. आज हम क्रिकेट मैच में यूज होने वाले तमाम कैमरों के बारे में ही जानेंगे.
ICC World Cup 2023 का फाइनल मैच रविवार को होना है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जो दोपहर 2 बजे शुरू होगा. इस मैच में तमाम तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट मैच्स में इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लंबे वक्त से हो रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप के मौके पर इन पर दोबारा गौर करना जरूरी हो जाता है.
अगर आप टीवी पर मैच देखते हैं, तो कई एंगल से इसका लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि, आपने कभी सोचा है कि एक मैच में कितने कैमरों का इस्तेमाल होता है. एक इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में कई तरह के कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है. आइए एक नजर डालते हैं मैच में कितने कैमरे यूज होते हैं.
>> ऑउटसाइड ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो के लिए 1 कैमरा >> फिल्ड प्ले को कवर करने के लिए 12 कैमरे >> 6-हॉकआई कैमरे>> रन-आउट वीडियो कैप्चर करने के लिए 4 कैमरे >> स्ट्राइक जोन कैप्चर करने के लिए 2 कैमरे >> 4-स्टंप कैमरे >> 1-प्रेजेंटेशन कैमरा
एक प्रोफेशनल मैच में कई तरह के कैमरे यूज होते हैं. इन सभी का काम अलग-अलग होता है. यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढ़ें- India Vs New Zealand सेमीफाइनल मैच में क्रिकेट फैंस ने OTT पर रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मेन कैमरा- ये प्राइमरी कैमरा होते हैं, जिन्हें स्टेडियम में प्लान्ड तरीकों से इंस्टॉल किया जाता है. इन्हें ऐसे सेट किया जाता है जिससे ये वॉइड एंगल शॉट कैप्चर कर सकें. इनसे मैच का ओवर व्यू मिलता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











