
ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया को कैसे हराएं? सद्गुरु ने टीम इंडिया को जीत का मंत्र दे दिया है!
AajTak
ICC World Cup 2023 : क्या टीम इंडिया अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा कर पाएगी? इस सवाल का जवाब सद्गुरु ने अपने खास अंदाज में देकर तमाम क्रिकेट फैंस की चिंता का निवारण कर दिया है.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले के बाद घोषणा हो जाएगी कि क्रिकेट का बादशाह कौन है. हिंदुस्तान जैसे देश में क्रिकेट किसी उत्सव से कम नहीं है, इसलिए हर कोई अपने अंदाज में मैन इन ब्लू का सपोर्ट करता नजर आ रहा है. तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस की नींद उड़ी हुई है. उनके सामने जो सबसे बड़ा सवाल है वो ये कि क्या फाइनल्स में भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगा? इस सवाल पर यूं तो सबकी अपनी राय है. मगर बाजी सदगुरु ने मारी है. सद्गुरु ने बड़ी ही सहजता से इस सवाल का जवाब दिया है और कप को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस की चिंता का निवारण कर दिया है.
दरअसल एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में एक युवक सदगुरु से ये पूछता हुआ नजर आ रहा है कि, क्या वो भारतीय टीम को कोई सुझाव देना चाहेंगे जिससे वर्ल्ड कप वापस भारत की झोली में आ जाए? इस सवाल का जवाब देते हुए सदगुरु ने कहा है कि मुझे पता है उन्हें ( भारतीय क्रिकेट टीम को ) को क्रिकेट खेलना आता है. मैं क्यों कुछ कहूं.
कप कैसे जीतें? इसपर सदगुरु ने कहा है कि कप जीतने की कोशिश मत करो, बस खेलो. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप 1 अरब लोगों के लिए कप लाने के बारे में सोचते हैं, तो आप बॉल को हिट करने से चूक जाएंगे. या अगर आप अन्य काल्पनिक चीजों के बारे में सोचेंगे जो विश्वकप जीतने के बाद होती हैं तो गेंद आपके विकेटों को उड़ा देगी.
जवाब पूरा करते हुए सद्गुरु ने कहा कि विश्व कप को कैसे जीता जाए इसके बारे में मत सोचो. बॉल को कैसे हिट किया जाए? विपक्षी टीम के विकेट कैसे गिराए जाएं. बस यही सोचना है. विश्व कप के बारे में मत सोचो नहीं तो आप विश्व कप से बाहर हो जाएंगे.
Best Wishes and Blessings to the Indian Cricket Team -Sg @BCCI #TeamIndia #CWC23 pic.twitter.com/t3nbCDiuoB

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












