
ICC U-19 World Cup, Dewald Brevis: 'जूनियर डिविलियर्स' ने रचा इतिहास, धवन को इस मामले में पीछे छोड़ा
AajTak
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को 20 लाख बेस प्राइस वाले कैटेगरी में जगह मिली है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद ब्रेविस को नीलामी में अच्छी कीमत मिल सकती है.
ICC U-19 World Cup, Dewald Brevis: 'जूनियर डिविलियर्स' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर ब्रेविस अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं. ब्रेविस ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ 138 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. ब्रेविस के इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट में सातवें स्थान पर रहा.
More Related News













