
ICC ODI Rankings: शुभमन गिल का ICC रैंकिंग में ताज बरकरार, विराट कोहली को हुआ फायदा, टॉप 5 में तीन भारतीय बल्लेबाज
AajTak
ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल का नंबर 1 वनडे बल्लेबाज का ताजा बरकरार है. वहीं विराट कोहली को भी पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर फायदा हुआ है.
ICC ODI Rankings:भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है. वह टॉप 5 में लौट आए हैं. कोहली ने रविवार (23 फरवरी) को दुबई में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 51वां वनडे (ODI) शतक बनाया. इसके बाद वो वनडे बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
इस तरह भारत के तीन खिलाड़ी टॉप 5 में आ गए हैं. इसमें सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (पहले) और कप्तान रोहित शर्मा (तीसरे) ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना जलवा बरकरार रखा है. कुलदीप नंबर 3 वनडे गेंदबाज हैं.
गिल ने रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त 47 रेटिंग अंकों तक बढ़ा ली है, जबकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम अभी भी दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि चैम्पियंस ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है.
कोहली चैम्पियंस ट्रॉफी में वनडे बैटर्स की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, लेकिन ICC द्वारा बुधवार को अपडेट की गई नवीनतम रैंकिंग में टॉप 10 से कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं.
विल यंग (8 पायदान ऊपर 14वें स्थान पर), बेन डकेट (27 पायदान ऊपर 17वें स्थान पर) और रचिन रवींद्र (18 पायदान ऊपर 24वें स्थान पर) शतकों के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा आगे बढ़ने वालों में शामिल हैं, जबकि भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल (दो पायदान ऊपर 15वें स्थान पर) और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रासी वान डेर डुसेन (तीन पायदान ऊपर 16वें स्थान पर) को भी कुछ फायदा हुआ है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












