
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे
ABP News
आईबीपीएस ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग (IBPS) ने क्लर्क मेन्स परीक्षा का परिणाम आज, 2 मार्च 2026 को जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं. अभ्यर्थी सीधे वेबसाइट के लिंक के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों चरणों को पूरा करने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इसलिए चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी जरूरी कागज तैयार रखें.कब हुई थी परीक्षा?
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2026 को किया गया था. यह परीक्षा कुल 15,701 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. इन पदों पर कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) की भर्ती की जानी है. देश भर से लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था.स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
ऐसे होगा सिलेक्शन













