
IAS walk with Dog in Stadium: ... ताकि IAS टहला सकें कुत्ता, स्टेडियम खाली कराया, एथलीट्स को जाने को कहा
AajTak
दिल्ली के IAS अफसर पर आरोप है कि वह त्यागराज स्टेडियम में रात को कुत्ते संग टहलने जाते हैं. इसकी वजह से एथलीट को वहां से जल्दी निकाल दिया जाता है. इससे उनकी ट्रेनिंग पर असर पड़ रहा है.
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम (Thyagraj Stadium) में ट्रेनिंग करने वाले ऐथलीट और कोच पिछले कुछ महीनों से परेशान हैं. दावा है कि 7 बजे से पहले उनको ट्रेनिंग खत्म करके स्टेडियम खाली करने को कह दिया जाता है, जिससे उनकी प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, उन लोगों ने आरोप लगाया कि इसकी वजह दिल्ली के प्रमुख सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार (Sanjeev Khirwar) हैं, जो 7.30 बजे करीब वहां टहलने आते हैं और साथ में उनका कुत्ता भी होता है.
विवाद बढ़ने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है. कहा गया है कि अब दिल्ली के सारे स्टेडियम रात 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खोले जाएंगे.
क्या था मामला
खबर के मुताबिक, एक कोच ने दावा किया है कि पहले वे रात 8 या 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे. लेकिन अब उनको 7 बजे ग्राउंड खाली करने को कह दिया जाता है ताकि IAS अफसर वहां अपने कुत्ते संग टहल सकें. कोच ने कहा कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में दिक्कत पैदा हो रही है.
संजीव खिरवार 1994 बैच के आईएएस अफसर हैं. उन्होंने लगे आरोपों को बिल्कुल गलत बताया है. उन्होंने ये तो कबूला कि वह कभी कभी कुत्ते को वहां टहलाने लेकर जाते हैं, लेकिन इस बात से इनकार किया कि इससे एथलीट्स की प्रैक्टिस में रुकावट आती है.
यह भी पढ़ें - थॉमस कप की जीत पर IAS ने किया ऐसा ट्वीट, अमित मिश्रा बोले- ये तो अपमान है

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








