
IAS Athar Aamir Khan Wedding: इन 3 'शर्तों' को मानकर महरीन काजी से शादी रचा रहे IAS अतहर आमिर!
AajTak
IAS अतहर और डॉ महरीन काजी की सगाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अतहर एक 'इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट' पर साइन करते नजर आ रहे हैं. कपल की सगाई इसी साल जुलाई में हुई थी. कॉन्ट्रैक्ट देखकर जब अतहर पूछते हैं कि क्या सच में इस पर साइन करना है तो वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं.
आईएएस अतहर आमिर खान (IAS Athar Aamir Khan) डॉक्टर महरीन काजी (Dr Mehreen Qazi) संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस बीच IAS अतहर और महरीन काजी की सगाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अतहर एक 'इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट' पर साइन करते नजर आ रहे हैं. कपल की सगाई इसी साल जुलाई में हुई थी.
वीडियो में दिख रहा है कि IAS अतहर अपनी मंगेतर महरीन के साथ सोफे पर बैठे हुए हैं. तभी एक लड़की उनके सामने 'इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट' रखती है. इसे देखकर जब अतहर पूछते हैं कि क्या सच में इस पर साइन करना है तो वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं.
इस 'इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट' में तीन शर्तें लिखी थीं-
1- अतहर को हमेशा स्वीकार करना होगा कि महरीन हर बार सही हैं. 2- उन्हें साल में 2-3 बार महरीन को विदेश घुमाने ले जाना होगा. 3- महरीन जब, जहां जो भी चाहे उसे खरीद कर देंगे.
इन सब बातों पर सहमति जताते हुए आईएएस अतहर आमिर ने 'इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट' पर साइन किए थे. जिसका वीडियो dms events kashmir नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया. वीडियो को अबतक एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
शादी के बंधन में बंधे महरीन-अतहर

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












