
IAS संजीव हंस: नीतीश के करीबी, गुलाब यादव के बिजनेस पार्टनर, ED ने ढूंढ निकाला 95 करोड़ का रिसॉर्ट, 10 करोड़ का फ्लैट
AajTak
संजीव हंस पर हवाला के जरिए एक महिला वकील को 2.44 करोड़ रुपए देने का आरोप है. महिला वकील को चल और अचल संपत्ति एक्स आर्मी मेन प्रोटेक्शन सर्विस से जुड़े राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े एक नेता सुनील कुमार सिन्हा ने दी.
प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. संजीव हंस के करीबी और बिजनेस पार्टनर आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है. संजीव हंस को शुक्रवार की देर शाम पटना से गिरफ्तार किया गया जबकि गुलाब यादव की गिरफ्तारी दिल्ली के पास से बताई जा रही है.
इन दोनों की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हुई है. संजीव हंस और गुलाब यादव के ऊपर आय से अधिक संपत्ति और अपने पद के दुरुपयोग का आरोप है. संजीव हंस के पटना स्थित सरकारी आवास पर शुक्रवार को पूरे दिन ईडी की टीम मौजूद रही और आखिरकार देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उधर गुलाब यादव को दिल्ली के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है.
नीतीश के पंसदीदा अफसर रहे हैं हंस संजीव हंस को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा आईएएस अधिकारियों में गिना जाता है और उन्हें नीतीश सरकार में लंबे वक्त से महत्वपूर्ण पोस्टिंग मिलती रही है. हंस को बिजली कंपनी की पूरी कमान लंबे अरसे तक मिली रही. संजीव हंस बिहार कैडर के ऐसे पहले आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: पटना: IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED का एक्शन
शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तारी के बाद ईडी ने संजीव हंस को विशेष कोर्ट में पेश किया. जहां से 29 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. लगभग रात साढ़े 12 बजे उन्हें बेऊर जेल भेजा गया जबकि पूर्व विधायक गुलाब को ईडी आज शनिवार को दिल्ली से पटना लेकर आएगी. शुक्रवार दोपहर से ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी ईडी संजीव हंस को गिरफ्तार कर सकती है. उनके पटना स्थित सरकारी आवास के अलावा एक अन्य ठिकाने पर छापेमारी चल रही थी. वहीं दिल्ली के तीन ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने शुक्रवार को पूरे दिन छापेमारी की.
मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हुआ एक्शन आपको बता दें कि ईडी की पहल पर बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया हुआ है. विशेष निगरानी की कार्रवाई के आधार पर ईडी ने कुछ दिन पहले ही आईएएस संजीव हंस व पूर्व विधायक गुलाब यादव, संजीव हंस की पत्नी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











