
IAS टीना डाबी को शादी के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, जैसलमेर कलेक्टर बनाई गईं
AajTak
टीना डाबी ने 20 अप्रैल को आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की है. प्रदीप इस समय राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं. जबकि टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त सचिव वित्त (कर) के पद पर तैनात थीं.
साल 2016 में यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ शादी की है. अब सरकार ने आईएएस टीना डाबी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें बॉर्डर इलाके के जिले जैसलमेर का कलेक्टर बनाया गया है. टीना जल्द ही कलेक्टर का कार्यभार संभालेंगी.
बता दें कि टीना डाबी ने 20 अप्रैल को आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की है. प्रदीप का भी तबादला हुआ है. उन्हें खनिज निगम का MD बनाया गया है. अभी प्रदीप राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर थे. जबकि टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त सचिव वित्त (कर) के पद पर तैनात थीं. टीना ने हाल ही में अपनी शादी का एल्बम शेयर किया है. इसमें वे आईएएस पति प्रदीप के साथ गोवा में घूमते हुए नजर आ रही हैं.
टीना ने साल 2018 में पहली शादी की थी
इससे पहले टीना ने 7 अप्रैल 2018 में पहली शादी अतहर आमिर के साथ की थी. अतहर 2016 बैच के ही यूपीएससी सेकंड टॉपर थे. साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था. अब खबर है कि अतहर भी दूसरी शादी करने जा रहे हैं.
राजस्थान में 25 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले
राजस्थान में सोमवार को छह जिला कलेक्टरों समेत 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके अलावा, चार आईएएस अधिकारियों को कुछ अन्य पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड की एमडी वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त बनाया गया है. जबकि गृह सचिव कैलाश चंद मीणा को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












