
i20 कार से जाते थे चोरी करने, Delhi पुलिस के हत्थे चढ़ा 'चिल्लर चोर' गैंग
AajTak
Delhi News: चिल्लर चोर गैंग से 20 रुपए वाले 2000 सिक्के, एक चाकू और i20 कार बरामद की गई है. एक चिल्लर चोर का नाम अमर कुमार है और इसके बाकी साथियों का नाम मनोज और रोशन है. तीनों का काम चिल्लर चुराना है. खास तौर पर आरोपी मनी एक्सचेंज की दुकानों को यह निशाना बनाते हैं.
दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिला के किशनगढ़ थाने की पुलिस ने एक चिल्लर चोर को पकड़ा है. आरोपी के पास से 20 रुपए वाले 2000 सिक्के, एक चाकू और i20 कार बरामद की गई है. चिल्लर चोर का नाम अमर कुमार है और इसके बाकी साथियों का नाम मनोज और रोशन है. 3 दोस्तों का काम चिल्लर चुराना है. इसके लिए खास तौर पर आरोपी मनी एक्सचेंज की दुकानों को यह निशाना बनाते हैं. चिल्लर को चुराने के पीछे इन चोरों की मंशा क्या है? फिलहाल साफ नहीं हुआ है.
दरअसल, कई बार चोरी की वारदातों में देखा गया है कि चोरों को अपनी चोरी के ट्रेंड पर गर्व होता है. वह चोरी को दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं. ऐसा ना सिर्फ हकीकत में, बल्कि चोरी के नए-नए ट्रेंड पर कई हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में भी बन चुकी हैं. इन चोरों की सोच शायद कुछ वैसी ही है, क्योंकि दिल्ली पुलिस में जब इनसे पूछताछ की तो पता चला कि इन चोरों का मकसद सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि चोरी की दुनिया में अपने नाम की एक अलग पहचान देना है.
चिल्लर के अलावा इन चोरों का शौक विदेशी डॉलर्स में भी काफी ज्यादा है. पुलिस के सूत्रों की मानें तो यह चिल्लर चोरों की गैंग एक और चीज में दिलचस्पी रखती है, और वह है- विदेशी रुपए., जी हां, जिस चोर को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है, उसके ऊपर पहले से आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.
इस तरह के चोरी के मामले की सामने आए हैं कि कई चोरियों में इस गैंग ने लाखों रुपए के विदेशी डॉलर भी पहले पार किए हैं. यह गैंग लगातार मनी एक्सचेंज की दुकानों को टारगेट कर रहा था और दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था.
इस गैंग के एक चोर को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस को पूरा भरोसा है कि इस चिल्लर चोर के माध्यम से इसके बाकी साथी, या यूं कहें कि बाकी चिल्लर चोर भी बहुत जल्द पकड़े जाएंगे. किशनगढ़ थाने की टीम बाकी चिल्लर चोरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
(रिपोर्ट:- अमरदीप कुमार)

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









