
I love Mohammed से जुड़े कार्यक्रम में मौलवी का विवादित बयान, सीएम योगी को दी धमकी
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव में 'आई लव मोहम्मद' कार्यक्रम के दौरान मौलवी ने मंच से योगी आदित्यनाथ को दफनाने की धमकी दी. मौलवी ने कहा, 'योगी को चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो माजलगाव में आकर देख' बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस थाने में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, जबकि लोगों ने कार्रवाई की मांग की है.
महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव में आयोजित 'आई लव मोहम्मद' कार्यक्रम के दौरान एक मौलवी के विवादित बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. कार्यक्रम के सार्वजनिक मंच से मौलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे माजलगाव आए तो उन्हें वहीं दफना दिया जाएगा. यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल, 'आई लव मोहम्मद' कार्यक्रम के दौरान मौलवी ने कहा, मैं सीएम योगी को माजलगाव शहर से मुस्तफा मस्जिद के सामने से ये चैलेंज करता हूं. तेरे में इतनी हिम्मत है तो माजलगाव में ‘आई लव’ बैनर लगाने वाले को तू गिरफ्तार करेगा तो कसम खुदा कि यहां तुझे दफना दिया जाएगा. उन्होंने योगी आदित्यनाथ को 'अपशब्द' कहकर संबोधित किया, जिससे माहौल और भड़क गया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: फसलें डूबीं, पानी में फंसे 44 लोग... बीड में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा
इस बयान के सामने आने के बाद इलाके में हंगामा मच गया है. हालांकि, अब तक वक्तव्य देने वाले मौलवी की पहचान सामने नहीं आई है. माजलगाव पुलिस थाने में इस मामले को लेकर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया है. इस मामले में अभी तक माजलगाव पुलिस थाने में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है.
देखें वीडियो...
स्थानीय स्तर पर इस बयान की कड़ी आलोचना की जा रही है और लोग पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, योगी आदित्यनाथ पर सीधे निशाना साधने के कारण यह मामला महाराष्ट्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है. प्रशासन पर अब दबाव है कि मौलवी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि माहौल बिगड़ने से रोका जा सके.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









