
Huawei Band 6 की सेल आज से शुरू, ऐसे लेने पर फ्री में मिलेगा 1,999 रुपये वाला ब्लूटूथ स्पीकर
AajTak
भारत में हाल ही में Huawei Band 6 को लॉन्च किया गया था. इसकी सेल आज से Amazon पर शुरू हो गई है. Huawei Band 6 में Sp02 लेवल्स और हार्ट रेट मापने के लिए सेंसर्स दिए गए हैं. इसे 14 जुलाई तक लेने पर इसपर काफी अच्छा ऑफर दिया जा रहा है.
भारत में हाल ही में Huawei Band 6 को लॉन्च किया गया था. इसकी सेल आज से Amazon पर शुरू हो गई है. Huawei Band 6 में Sp02 लेवल्स और हार्ट रेट मापने के लिए सेंसर्स दिए गए हैं. इसे 14 जुलाई तक लेने पर इसपर काफी अच्छा ऑफर दिया जा रहा है. Huawei Band 6 में Sp02 लेवल्स और हार्ट रेट सेंसर्स के अलावा 96 वर्कआउट मोड्स भी दिए गए हैं. इसमें विमिन्स हेल्थ ट्रैक करने का भी फीचर दिया गया है. इसे चार कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है. इस वियरेबल बैंड को चार कलर ऑप्शन- ग्रेफाइट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, सकुरा पिंक और अम्बर सनराइज में उतारा गया है. Huawei Band 6 की कीमत 4,490 रुपये रखी गई है. इसे आज यानी 12 जुलाई से उपलब्ध करवाया गया है. कस्टमर्स जो इसे 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच खरीदेंगे उन्हें स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ Huawei Mini Speaker फ्री में दिया जाएगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












