
Hrithik Roshan Ad Controversy: 'महाकाल की थाली' वाले ऋतिक रोशन के विज्ञापन पर विवाद, पुजारियों ने की माफी की मांग
AajTak
Hrithik Roshan: ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली जोमेटो कंपनी के लिए ऋतिक रोशन ने जो एडवरटाइजमेंट किया है, उसमें ऋतिक ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि थाली का मन किया तो मैंने उज्जैन के महाकाल से मंगवा ली. एडवरटाइजमेंट का यह वीडियो सामने आने के बाद इसपर विवाद छिड़ गया है. मंदिर के पुजारी विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं, जानें क्यों?
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने नए एडवरटाइजमेंट को लेकर विवादों से घिर गए हैं. ये एड ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो का है. ऋतिक इस एड में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का जिक्र करते नजर आए हैं, जिसपर विवाद छिड़ गया है. ऋतिक के नए एड पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है.
ऋतिक के एड पर क्यों हो रहा विवाद?
दरअसल, जोमाटो के नए एडवरटाइजमेंट में ऋतिक कह रहे हैं कि मुझे भूख लगी थी तो मैंने महाकाल से थाली मंगाली. उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के नाम पर ऋतिक रोशन के विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है.
जोमेटो के एड में ऋतिक कई छोटे- बड़े शहरों का नाम लेते हैं. इन्हीं में एक विज्ञापन में उज्जैन का जिक्र किया गया है, जिसमें ऋतिक फूड डिलीवरी बॉय से पैकेट लेने के बाद कहते हैं, ‘थाली का मन किया, उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया. ऋतिक के इसी एड पर बवाल हो रहा है.
ऋतिक के एड पर पुजारियों ने जताई आपत्ति ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली जोमेटो कंपनी के लिए ऋतिक रोशन ने जो एडवरटाइजमेंट किया है, उसमें ऋतिक ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि थाली का मन किया तो मैंने उज्जैन के महाकाल से मंगवा ली. विज्ञापन का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी इस विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं.
पुजारियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. पुजारियों का आरोप है कि महाकाल मंदिर से इस तरह की कोई थाली पूरे देश में तो क्या उज्जैन में भी डिलीवर नहीं की जाती है, बल्कि सिर्फ श्रद्धालुओं को मंदिर के सामने वाले क्षेत्र में निशुल्क दी जाती है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










