
Howrah-Puri Vande Bharat: हावड़ा से पुरी के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग
AajTak
पश्चिम बंगाल राज्य को बहुत जल्द दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है. हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी के बाद हावड़ा पुरी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. आइये जानते हैं इसका रूट और अन्य डिटेल.
देश में लगातार वंदे भारत ट्रेनों की तादाद को बढ़ाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब पश्चिम बंगाल को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बाद हावड़ा पुरी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. इस ट्रेन का पहला ट्रायल रन दक्षिण पूर्व रेलवे ने आज यानी शुक्रवार सुबह किया.
6 घंटे 25 मिनट का सफर
ट्रेन हावड़ा स्टेशन के न्यू कॉम्प्लेक्स से सुबह 6:10 बजे निकली. 6 घंटे 25 मिनट के बाद ये दोपहर 12:35 बजे पुरी पहुंचेगी. ट्रेन दोपहर 1:50 बजे पुरी से हावड़ा के लिए रवाना होगी और रात 8:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी यानी इसे उसी दिन वापस आ जायेगी.
कब होगी शुरुआत
16 कोच वाले इस वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी ट्रेन कब शुरू होगी, यह अभी तय नहीं है. हालांकि दक्षिण पूर्व रेलवे के सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन मई से शुरू हो सकती है. उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर पहली जनवरी को यात्रियों को नए साल के तोहफे के तौर पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी.
बंगाल की दूसरी वंदे भारत

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











