
Honey Trap: मिस्टर राजस्थान रहा युवक हनी ट्रैप का हुआ शिकार, लेडी डांसर ने लाखों वसूल लिए
AajTak
जयपुर पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में एक लेडी डांसर को 50 हजार रुपये कैश और 19.50 लाख का चेक लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दरअसल आरोपी युवती मिस्टर राजस्थान रह चुके युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक साल से पैसे वसूल रही थी.
जयपुर में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है. एक लेडी डांसर ने मिस्टर राजस्थान रह चुके युवक को हनी ट्रैप का शिकार बनाया है. जयपुर पुलिस ने अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में लेडी डांसर को गिरफ्तार किया है. जयपुर शहर के संजय सर्किलथाना पुलिस का दावा है कि उसने इस मामले में आरोपी युवती को 19.50 लाख रुपये चेक और 50 हजार कैश लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. युवती ही पहचान राधा सैनी के रूप में हुई है.
पांच साल पहले संपर्क में आए थे दोनों
डीसीपी जयपुर नॉर्थ परिस देशमुख ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में पीड़ित अनीश ने मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि राधा सैनी से करीब पांच साल पहले वह संपर्क में आया था. तब युवती मेट्रो में नौकरी करती थी. करीब एक साल पहले उसकी शादी हो गई. इसके बाद युवती ने ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूलने शुरू कर दिए. पुलिस ने बताया कि उसने आरोपी युवती से पीछा छुड़ाने के लिए अलग-अलग वक्त पर करीब 6 लाख रुपये दे दिए लेकिन इसके बाद भी युवती उसे लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करती रही.
20 लाख रुपये की कर रही थी डिमांड
देशमुख ने बताया कि बकौल पीड़त इस बार युवती ने 20 लाख रुपये की मांग कर ली. मामला गंभीर होता जा रहा था इसलिए पुलिस से इसकी शिकायत की. पीड़ित और आरोपी युवती के बीच 50 हजार रुपये नकदी और 19.50 लाख का चेक देने की बात पर सौदा तय हुआ. तय सौदे के मुताबिक आरोपी युवती चांदपोल पहुंची जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरोह में कई और लोग भी हैं शामिल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












